फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cantor collides in horse-budgie near Bijraul, two injured including child

कैंटर ने बिजरौल के पास घोड़ा-बुग्गी में मारी टक्कर, बच्चे समेत दो घायल

Sun, 27 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cantor collides in horse-budgie near Bijraul, two injured including child
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के ईट भट्ठे के पास बुढ़ाना की ओर से आ रहे कैंटर चालक ने ईंट भट्ठे से गांव लौटी रही घोड़ा - बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। इससे आक्रोशित भीड़ ने कैंटर में तोड़फोड़ कर दी और मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
विज्ञापन

घायलों में आदिल पुत्र नौशाद (11) और उसका दादा मेहरबान हैं। दोनों घोड़ा-बुग्गी से बिजरौल गांव र्के इंट भट्ठे पर्र इंट ढोने का काम करते हैं। रविवार को जब वे ईंट ढोने के बाद बिजरौल गांव जा रहा थे, तभी बुढ़ाना की ओर से आ रहे कैंटर ने उनकी घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में सवार दोनों लोग घायल हो गए, जबकि घोड़ा-बुग्गी क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। घोडे़ का पैर टूट गया। इससे आक्रोशित ईट भट्ठा मजदूरों ने कैंटर में तोड़फोड़ कर दी और मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed