फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cane satta

19,765 किसानों को राहत, मलकपुर मिल ने जारी किया अतिरिक्त गन्ना सट्टा

Wed, 22 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
cane satta
19,765 किसानों को राहत, मलकपुर मिल ने जारी किया अतिरिक्त गन्ना सट्टा
विज्ञापन

बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने किसानों के लिए अतिरिक्त गन्ना सट्टा जारी कर दिया है। मिल क्षेत्र के 19,765 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। पहले जारी किए जा चुके सट्टे के साथ ही इस अतिरिक्त सट्टे का समन्वय कर पर्ची जारी की जाएगी। गन्ना विभाग की ओर से संशोधित पर्ची कलेंडर जारी कर दिया गया है।
बंपर गन्ना उत्पादन के चलते भी किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बागपत, मलकपुर और रमाला चीनी मिल को 463.18 लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया गया था। अनुमान से अधिक उत्पादन होने के कारण किसानों ने अतिरिक्त सट्टे की मांग चीनी मिलों से की थी। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल ने करीब 7.60 लाख कुंतल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा जारी किया है, जिससे 19214 किसान लाभान्वित होंगे। मलकपुर मिल के लिए ही सहकारी समिति बागपत ने 24271 कुंतल अतिरिक्त गन्ना सट्टा जारी किया है, जिससे 551 किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इन मिलों ने भी जारी किया अतिरिक्त सट्टा
डीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि भैसाना, किनौनी समेत अन्य चीनी मिलों ने भी किसानों को राहत देने के लिए अतिरिक्त सट्टा जारी किया है, जिसका लाभ जिले के सैकड़ों किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह गन्ना सप्लाई करते हैं किसान
सहकारी समिति बागपत के किसान बागपत, किनौनी, मोदीनगर, बृजनाथपुर, नंगलामल, मलकपुर आदि चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं। रमाला सहकारी समिति के किसान रमाला, भैसाना, तितावी, ऊन और खतौली मिल को सप्लाई करते हैं। मलकपुर समिति से जुड़े किसान मलकपुर, किनौनी, भैसाना और दौराला मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं। जिले के किसान पश्चिम यूपी की 12 चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई करते हैं।

डबल बांड पर चला चाबुक
डीसीओ अनिल कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे डबल गन्ना बांड को बड़ी संख्या में बंद कराया गया है। कुछ किसान दो-दो मिलों में गन्ना सप्लाई कर रहे थे, जिसे बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed