{"_id":"632b50773d7a5a4fbc6bb537","slug":"cane-bond-may-be-closed-for-non-submission-of-declaration-form-baghpat-news-mrt606293479","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा पत्र जमा न करने पर बंद हो सकता है गन्ना बांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा पत्र जमा न करने पर बंद हो सकता है गन्ना बांड
विज्ञापन
बागपत। गन्ना विभाग की ओर से किसानों का सट्टा जारी करने के लिए घोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के बाद भी किसान घोषणा पत्र जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग की ओर से घोषणा पत्र जमा न करने वाले किसानों का बांड बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना विभाग में एक लाख 29 हजार किसानों का पंजीकरण है। शासन ने किसानों का सट्टा जारी करने के लिए घोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। किसानों के घोषणा पत्र के आधार पर ही गन्ना विभाग की ओर से किसानों का सट्टा जारी किया जाएगा। साथ ही घोषणा पत्र जमा न करने पर किसानों का बांड बंद कर दिया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों को घोषणा पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। अब तक जिले के केवल लगभग 60 हजार किसानों ने ही अपने घोषणा पत्र विभाग में जमा कराए हैं। पूर्व में घोषणा पत्र जमा न करने वाले किसानों का भी विभाग की ओर से सट्टा जारी नहीं किया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र जमा न करने पर किसानों के बांड का डाटा प्रदर्शित नहीं होगा और उनकी पर्ची भी जारी नहीं होगी। किसान घोषणा पत्र जमा करते समय बांड पर अपलोड आंकड़ों का मिलान कर त्रुटि होने पर संशोधन और समाधान करा सकते हैं।