{"_id":"602967078ebc3ee9644161d4","slug":"candle-march-organized-in-memory-of-martyrs-baghpat-news-mrt5253802147","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च 19-49-10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च 19-49-10
विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा में शहीदो को श्रद्घांजली देते युवा
- फोटो : BAGHPAT
वंदना चौक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बागपत। पुलवामा हमले के शहीदों की याद में जनपद में कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
रविवार को रालोद कार्यालय से ओमबीर ढाका के नेतृत्व में नगर पालिका से कोर्ट रोड पर मशाल जुलूस निकाला गया। वंदना चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अजहर खान, जाहिद खान, कवरपाल हुड्डा, कृष्णपाल, विक्रम पांचाल, पप्पू जख्मी, निसार, मनोज, चौधरी सुधीर आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें अंकित गुर्जर, मोहित शर्मा, उद्यम, शुभम आदि रहे। दूसरी ओर धानक बस्ती के युवा कैंडल मार्च निकालते हुए वंदना चौक पहुंचे। सभी ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सोनू सभासद, संदीप धामा, अजय, करण बंसल, दीपू, आशीष शर्मा, विशाल, कमल, नितिन आदि रहे। उधर सरूरपुर गांव में युवा क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन के नेतृत्व में लोगों ने गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अश्वनी नैन, अखिलेश, गुलजार सिंह, इंद्रपाल सिंह गौरव नैन, राजपाल सिंह, विपिन, बाला, फूलवती देवी, विनित आदि मौजूद रहे।