फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candle march against the attacks on Jain monks

Baghpat News: जैन मुनियों पर हो रहे हमलों के विरोध में निकाल कैंडल मार्च

Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Candle march against the attacks on Jain monks
बड़ौत में कैंडल मार्च निकालते जैन समाज की महिलाएं।
बड़ौत। भारतीय जैन मिलन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात नगर के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला। साथ ही आए दिन जैन मुनियों पर हो रहे हमले की निंदा की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से शुरू होकर कैंडल मार्च पुराना दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, मुख्य बाजार से होते हुए हुए नेहरू मूर्ति पर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन जैन मुनियों पर हो रहे हमले पर अब हम चुप नहीं बैठेंगे। हम अंहिसा के पुजारी हैं, नपुंसक नहीं है। यदि जैन मुनियों पर हो रहे हमले बंद नहीं हुए तो शीघ्र समाज के लोग उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने बेलगांव (कर्नाटक) में 5 जून की रात्रि चिक्कोड़ी तालुक के हिरेखोड़ी गांव के नंदी पर्वत आश्रम में जैन आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी मुनि महाराज की निर्मम हत्या करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, राजकमल, रमेश जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed