फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates were asked questions about cyber security and objectives of cooperative society

Baghpat News: अभ्यर्थियों से पूछे गए साइबर सुरक्षा और सहकारी समिति के उद्देश्य

Sat, 31 Aug 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 31 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Candidates were asked questions about cyber security and objectives of cooperative society
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से साइबर सुरक्षा और सहकारी समिति के उद्देश्य के अलावा भारत के प्रथम राष्ट्रपति व देश में जीएसटी के जनक के बारे में प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा मुहावरों में मीठी-मीठी बातों पर लज्जित करना और अनाज व स्वच्छ का पर्यायवाची पूछा गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान आया, हल करने में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आई। हालांकि शाम की पाली में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को गणित ने थोड़ा जरूर परेशान किया।
विज्ञापन

- पेपर में देश-प्रदेश के अलावा विदेशों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जा रहे है। पेपर में हरित क्रांति और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अलावा प्रथम विश्व युद्ध के बारे में प्रश्न पूछे गए। किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। - गुलबशी, डासना गाजियाबाद
विज्ञापन

- पेपर में देश में चल रही योजनाओं के अलावा आम भाषा में शामिल मुहावरे भी पूछे जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में प्रधानमंत्री जनधन योजना कब शुरू हुई और मीठी-मीठी बातों में लज्जित करना मुहावरा पूछा गया। - आशु सोम, खतौली मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैं पहले भी पेपर दे चुका हूं। इस बार पहले से ज्यादा अच्छा पेपर गया है। पेपर में कई स्थानीय प्रश्न पूछे गए। पेपर में अनाज और स्वच्छ का पर्यायवाची पूछा गया। इस बार अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - सुधीर कुमार, मुजफ्फरनगर
- पेपर काफी आसान आया, जिसे हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। सामान्य ज्ञान व तर्क शक्ति और गणित के प्रश्न हल करने में थोड़ी परेशानी जरुर हुई। इस बार पेपर में अच्छे नंबर मिलेंगे। - निशा, मेरठ
- पेपर न ही कठिन आया और न ही ज्यादा आसान रहा। पेपर सामान्य आया है। पेपर में तुलसीदास और कबीर दास के अलावा भारत रत्न के बारे में भी प्रश्न पूछा गया, जिसका मैंने सही उत्तर दिया। - आशीष कुमार, सहारनपुर

- पेपर सामान्य रहा और उसे हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पेपर में देश में पहली जनगणना के अलावा हड़प्पा सभ्यता के बारे में प्रश्न पूछे गए, जिनका मैंने आसानी से उत्तर दे दिया। परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - दीपा राव, मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed