फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates eyeing the final list of reservation

आरक्षण की अंतिम सूची पर टिकी प्रत्याशियों की नजर

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Candidates eyeing the final list of reservation
जिले में दर्ज हुई 163 आपत्तियां, 13 को जारी होगी अंतिम सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर संभावित प्रत्याशियों की नजर अब अंतिम सूची पर टिकी है। जिले में तीन मार्च को जारी की गई अंतिम सूची के बाद 163 आपत्तियां दर्ज की। अब संभावित प्रत्याशी आपत्तियों के निस्तारण में अपना भविष्य की उम्मीद लगाए हुए है। निर्वाचक कार्यालय आपत्तियों का निस्तारण करने में जुटा है। 13 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण ने संभावित प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ दिया है। जिले में 244 ग्राम प्रधान, 20 जिला पंचायत सदस्य, 505 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव होना है। प्रत्याशी अंतिम सूची में अपना उद्धार होने का विकल्प तलाश रहे हैं। तीन मार्च को अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद आरक्षण बदलवाने की मांग को लेकर जिले में 163 आपत्तियां दर्ज की है। इन आपत्तियों में संभावित प्रत्याशियों ने आरक्षण बदलवाने की मांग की है। जिला पंचायत राज कार्यालय में आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 13 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि आरक्षण बदलवाने की मांग को लेकर 163 आपत्ति दर्ज हुई थी। आपत्तियों का निस्तारण कर 13 मार्च को अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed