फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cancellation of 50 percent of the wedding ceremony

कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित होने लगे शादी समारोह

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of 50 percent of the wedding ceremony
बड़ौत में सजे विवाह मण्ड़प का फाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित होने लगे शादी समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना का कहर अब तेजी से बढ़ रहा है। शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। लेकिन कोरोना के चलते दहशत में आए लोग अब शादी समारोह सीमित या स्थगित करने लगे हैं। ऐसे में विवाह मंडप संचालकों के साथ ही शादी से जुड़े कारोबार करने वालों के सामने फिर से रोजी-रोटी का संकट दिखाई देने लगा है। एक शादी से करीब 40-50 लोगों को रोजगार मिलता है। बीते वर्ष भी इन लोगों को शादी के सीजन में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण मुश्किलें झेलनी पड़ी थी। अब तक 50 फीसदी बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। इतना ही नहीं मैरिज गार्डन, होटल और गेस्ट हाउस के संचालकों को उनका पैसा भी लौटाने की नौबत आ गई है। वहीं कई लोगों ने शादियां नवंबर-दिसंबर तक बढ़ा दी हैं।
घोड़ा-बग्गी बेचने तक की नौबत आ गई
घोड़ा-बुग्गी का काम करने वाले कालू सिंह ने बताया कि कोरोना काल में पिछले साल काफी नुकसान झेलना पड़ा। इस बार के सीजन में ठीकठाक कमाई की उम्मीद थी। लेकिन इस बार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने से शादियां स्थगित होने लगी हैं। कुछ हो भी रहीं हैं तो लोग सीमित आयोजन ही कर रहे हैं। अप्रैल और मई माह की करीब 10 बुकिंग अभी तक कैंसिल हो चुकी हैं। अब तो घोड़ा-बग्गी बेचने तक की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

कोरोना से फूलों के कारोबार पर भी ग्रहण
फूलों का कारोबार करने वाले सुधीर ने बताया कि शादियों में प्रतिवर्ष अच्छी कमाई हो जाती थी। पिछले साल से शादियों पर कोरोना का ऐसा ग्रहण लगा कि रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोग शादियां कैंसिल करने लगे हैं। दिल्ली की मंडी से फूल लाकर यह कारोबार करते थे। मंदिरों में भी अब ज्यादा लोग पूजा-करने नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा कमाई का कोई और जरिया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से खड़ा हो जाएगा रोजी-रोटी का संकट
शादी में खाना बनाने का काम करने वाले संतराम उर्फ संटी का कहना है कि कोरोना पिछले साल की तरह ही कहर बरपाने लगा है। इस साल भी कई शादियां कैंसिल हो चुकी हैं। शादी में खाना बनाने वाले कई लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे ही हालात रहे तो पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

अप्रैल से जून तक थी कई शादी, बुकिंग हुई कैंसिल
विवाह मंडप संचालक राजपाल शर्मा का कहना है कि लोग कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने से दहशत में हैं। इसी के चलते शादी की बुकिंग कैंसिल होने लगी हैं। अप्रैल से जून तक लग्न को देखते हुए हर विवाह मंडप में लगभग 25 से 30 शादी व अन्य समारोह की बुकिंग थी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में शादी स्थगित कर दी गई थी। उम्मीद थी कि इस साल तक हालात सामान्य हो जाएगी। एक दिन की बुकिंग में एक मैरिज हॉल से कम से कम 40-50 लोगों को रोजगार मिलता है। अब ये उसे भी प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed