फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Campaign will be run for prevention of Dengue and Malaria

डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be run for prevention of Dengue and Malaria
- ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित पंचायत सदस्य व वार्ड सभासद से लिया जाएगा सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए इस माह प्रयास तेज किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य और शहरी क्षेत्र में वार्ड सभासदों से सहयोग लेगा। बारिश से पहले से स्वास्थ्य विभाग पूरे जून में विभिन्न गतिविधियां चलाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया के प्रति जागरूक करेगा।
एंटी लार्वा एक्टिविटी अलावा गांव एवं शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों में से 15 फीसदी के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इससे पता लगेगा कि मच्छर जनित बीमारियों से लोग पीड़ित तो नहीं। वहीं, निदेशालय की ओर से जारी आदेश में जिले के स्वास्थ्य निरीक्षक सार्वजनिक स्थलों सहित नजदीकी क्षेत्र में मच्छरों के लार्वा खत्म करने के लिए प्रयास करेंगे। उसमें टैमीफोस दवा छिड़कने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एंटी लार्वा एक्टिविटी के लिए पंचायत सदस्यों और वार्ड सभासदों से संपर्क जारी हैं। इनके सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डेंगू, मलेरिया के लक्षण, प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रयास है कि जागरूकता से ही बीमारी को फैलने से रोका जा सके। - डॉ. विजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed