{"_id":"655b46ac239d0463bb0cbf5a","slug":"campaign-to-search-for-tb-patients-will-run-from-village-to-village-from-november-23-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7326-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 23 नवंबर से गांव-गांव चलेगा टीबी के मरीज खोजो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 23 नवंबर से गांव-गांव चलेगा टीबी के मरीज खोजो अभियान
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग को मिला तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 23 नवंबर से गांव-गांव अभियान चलाकर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। शासन से स्वास्थ्य विभाग को तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला है। विभाग की ओर से लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए 145 टीम बनाई गई हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ़ यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल टीबी के 1500 मरीज हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज कराया जा रहा है। विभाग की ओर से 23 नवंबर से अभियान चलाकर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी और टीबी के संदिग्ध मिलने पर विभागीय अधिकारियों को सूचित करेगी। मरीज मिलने पर विभाग की ओर से उनका इलाज शुरू कराया जाएगा। विभाग की ओर से जिले के ऐसे गांव को भी चिह्नित किया जाएगा, जिस गांव में टीबी का मरीज दोबारा नहीं मिला है। ऐसे गांव को टीबी मुक्त आयुष्मान गांव का दर्जा दिया जाएगा। विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए 145 टीम बनाई गई हैं। टीम में एक एएनएम और एक आशा को शामिल किया गया है। आशा गांवों में घर-घर दस्तक देकर मरीज के बारे में जानकारी लेगी और विभाग को सूचित करेंगी।