फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Campaign to identify out of school children started

Baghpat News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने का अभियान शुरू हुआ

Sun, 06 Apr 2025 04:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 06 Apr 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Campaign to identify out of school children started
- बेसिक शिक्षा विभाग ने 47 स्थानों को चिह्नित किया, नुक्कड़ नाटक से शिक्षा के लिए करेंगे जागरूक
विज्ञापन

- बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी काे सौंपी जिम्मेदारी, लोगों को बताया जाएगा शिक्षा का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग ने अप्रैल माह में ग्राम पंचायत स्तर पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने का अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया जाएगा। जिससे बच्चों को स्कूल तक लेकर आ सकें।
शिक्षा विभाग ने जिले के 47 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि अभियान पांच अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान की जिम्मेदारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

बागपत में बीईओ उदित कुमार, खेकड़ा में सुभाषचंद, पिलाना में पुष्पेंद्र कुमार, बिनौली में राशिद अनवर, बड़ौत में अनिल कुमार, बड़ौत नगर में सचिन रानी, छपरौली में ब्रजमोहन को जिम्मेदारी सौंपी है। बताया कि सभी स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवन में शिक्षा के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आउट ऑफ स्कूल बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। इस सर्वे में सात से 14 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा और अभिभावकाें की काउंसलिंग भी होगी।

---




इन स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक



बाघू होली चौक, सूजरा पंचायत घर के सामने, हसनपुर मसूरी पंचायत घर, बड़ागांव जैन मंदिर, गौना पंचायत घर, लहचौड़ा, रटौल, बसी, पांची, पिलाना भट्ठा, पुरामहादेव मंदिर, तिलपनी, खिंदौड़ा, हिसावदा, पिलाना, तेड़ा, तितरौदा, फजलपुर, दरकावदा, बिनौली, बरनावा, सिरसली, मुलसम, औसिक्का आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed