फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cameras earned Rs 2.5 crore in two years

Baghpat News: कैमरों ने दो साल में कराई ढाई करोड़ की कमाई

Fri, 01 Dec 2023 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cameras earned Rs 2.5 crore in two years
अंकित चौहान
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा बॉर्डर पर लगे कैमरों ने दो साल में खनन सामग्री लदे ओवरलोड वाहनों के ढाई करोड़ के ऑनलाइन चालान काट दिए। इससे हुई कमाई और असर को देखते हुए अब दस जिलों में कई जगहों पर कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिससे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जा सके।
हरियाणा से खनन सामग्री लेकर आने वाले अधिकतर ट्रकों के ओवरलोड होने की शिकायत अधिकारियों को मिलती थी। इसे देखते हुए हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी के पास 2021 में ऑनलाइन चालान काटने वाले कैमरे (चेकगेट) लगवा दिए गए। इसके बाद हरियाणा की तरफ से खनन सामग्री लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रकों के ऑनलाइन चालान कटने लगे। पिछले महीने तक 637 ऑनलाइन चालान से दो करोड़ 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस तरह की कार्रवाई और वसूली को देखते हुए सरकार ने अन्य जगहों पर कैमरे लगाकर मिनी कंट्रोल बनाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बागपत, शामली, सहारनपुर समेत दस जिलों में कंट्रोल रूम होंगे
खनन सामग्री लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रकों के ऑनलाइन चालान कटने की स्थिति को देखते हुए अब बागपत, शामली, सहारनपुर, मथुरा, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, ललितपुर, सोनभद्र समेत अन्य दस जगहों पर कैमरे बढ़ाने और लगाने के साथ ही मिनी कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी हो गई है। इसके लिए सर्वे हो चुका है और मिनी कंट्रोल को खनन विभाग के कार्यालय में बनाकर सड़कों पर लगे कैमरों को उससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह इसलिए किया जा रहा है कि कुछ ट्रकों की नंबर प्लेट कपड़े से ढक दी जाती है और उस पर माइनिंग टैग भी नहीं लगाया जाता। इसलिए ऐसे ट्रक चालान कटने से बच जाते हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी उनपर नजर रखेंगे और ट्रक दिखते ही टीम को सूचना देकर पकड़वा देंगे।

--
खनन सामग्री लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रकों के चालान के लिए दस जिलों में मिनी कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिन जिलों में कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे भी लगवाए जाएंगे। बागपत में एक कैमरा एक्सप्रेसवे पर बढ़वाया जाएगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है और इसका कार्य भी जल्द हो जाएगा। - सोमेंद्र तिवारी, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed