{"_id":"5e77b02d8ebc3e76a112b3ed","slug":"calling-the-help-line-said-my-brother-got-corona-baghpat-news-mrt47490464","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन पर कॉल कर कहा मेरे भाई को हो गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन पर कॉल कर कहा मेरे भाई को हो गया कोरोना
विज्ञापन
हेल्प लाइन पर कॉल कर कहा, मेरे भाई को हो गया कोरोना
चांदीनगर। क्षेत्र के एक गांव का युवक पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार शाम को उसके सीने में दर्द हुआ। रविवार को पीड़ित के भाई ने 108 पर फोन किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को जांच की तो वह वायरल से पीड़ित मिला। विभाग की टीम ने जांच के बाद युवक को घर भेजा।
क्षेत्र के एक गांव का युवक नोएडा की किसी कंपनी में फार्मेसिस्ट की नौकरी करता है। वह शनिवार शाम को वह घर आया और उसने परिजनों को बताया कि वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। शनिवार को उसके सीने में दर्द उठा । रविवार को पीड़ित के भाई ने 108 नंबर पर फोन कर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलने ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को सीएचसी ले आई। जांच के दौरान युवक में वायरल मिला। चिकित्सकों ने युवक की जांच कर उसे घर भेजा। इसके अलावा छपरौली क्षेत्र में भी किसी युवक के आस्ट्रेलिया से आने का शोर मचा था। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि कहीं भी कुछ भी नहीं है। जिले में अभी तक छह लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक रिपोर्ट आनी बाकी रह गई है।