फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Called to strengthen brotherhood in RLD workers conference

Baghpat News: रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में भाईचारा मजबूत करने का किया आह्वान

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Called to strengthen brotherhood in RLD workers conference
बागपत के ब्रह्मणपुट्ठी गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते रालोद जिलाध्यक्ष डॉ.
बागपत। ब्राह्मणपुट्ठी गांव में रविवार को रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने भाईचारा मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इसमें विभिन्न क्षेत्र के लोगों को ब्राह्मणपुट्ठी रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने ब्राह्मण पुट्ठी में रेलवे हाल्ट बनवाने, दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेललाइन का दोहरीकरण, मेट्रो ट्रेन चलवाने, अमूल प्लांट का निर्माण तथा बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण आदि विकास कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद सभी धर्मों एवं जातियों के लोगों की पार्टी है और यहां किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। रालोद जिलाध्यक्ष डाॅ. सुभाष गुर्जर ने कहा कि रालोद बागपत के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रालोद के क्षेत्रीय सचिव नीरज पंडित ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह कौशल योजनाओं से युवाओं के कॅरिअर की राह आसान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टटीरी चेयरमैन सपना के पति दीपक ने रालोद ज्वाइन की है। इस दौरान ओमबीर तोमर, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, सुशील राजपूत, शिवराज सिंह, रोहित धनकड़, ठाकुर अजयवीर सिंह, नरेश प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed