फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to make Lord Parshuram Sandesh Yatra a success

Baghpat News: भगवान परशुराम संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

Sun, 05 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Call to make Lord Parshuram Sandesh Yatra a success
बड़ौत। ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा संगठन की बैठक हुई। बैठक में भगवान परशुराम की भव्य संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने विचार मंथन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, मुख्य अतिथि सुधीर कांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि लोकेश वत्स ने किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम संदेश यात्रा फरवरी में प्रस्तावित है। यात्रा की तिथि निर्धारण, यात्रा को भव्य व सफल बनाने के लिए बैठक की गई। पदाधिकारियों ने ब्राह्मण एकता,अखंडता,भाईचारा,प्रेम- मिलाप, ब्राह्मण जागरूकता व संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार रखे। कार्यक्रम में 11 सदस्यों की संचालन समिति बनाई गई, जो पदयात्रा को रूट वाहनों की संख्या किस बिंदु पर चलना है का संदेश गांव गांव तक पहुंचाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लाक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता राकेश शर्मा ने और संचालन पंकज ने किया। मौके पर जिला महामंत्री अमित शर्मा शिवकुमार शर्मा, रमेश शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, हरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, पवन शास्त्री, ओमकार दत्त, मास्टर सतपाल शर्मा, राहुल शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed