{"_id":"5f6e34728ebc3e9ba75c9268","slug":"calf-collision-with-mini-bus-highway-jam-baraut-news-mrt502988666","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस की टक्कर से बछड़े की मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस की टक्कर से बछड़े की मौत, हाईवे जाम
विज्ञापन
हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा पुलिस ने नोकझोंक
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास मिनी बस की टक्कर से बछडे़ की मौत हो गई। जिसको लेकर हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
शुक्रवार की शाम बावली गांव के पास एक बछड़ा सड़क पार कर रहा था। तभी शामली की ओर से आ रही मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर हाईवे को खुलाया। इस अवसर पर आलोक शास्त्री, संजीव तोमर, अतुल जैन, प्रवीण, सुभाष, प्रमोद, राजवीर, हरेन्द्र आदि रहे।