फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cable will not allow laying till the deletion of the hightension line

हाईटेंशन लाइन के हटने तक नहीं बिछाने देंगे केबल

Wed, 24 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cable will not allow laying till the deletion of the hightension line
दोघट। क्षेत्र के निरपुड़ा गांव के बीच से होकर जा रही पुरानी हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने को लेकर ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक आबादी के बीच से पुरानी हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई जाएगी, तब तक केबल नहीं खींचने देंगे।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के बाजार में विद्युत समस्या को लेकर हुई ग्रामीणों की पंचायत में निर्णय लिया, जब तक ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा गांव में आबादी के ऊपर से होकर जा रही जर्जर हाईटेंशन लाइन को नहीं हटवाया जाएगा, तब तक किसी भी कीमत पर गांव में रबड़ वाली लाइन नहीं खींचने देंगे। आरोप लगाया कि गांव के अंदर से होकर जो लाइन जा रही है, वह करीब 60 वर्ष पुरानी है, इसके आए दिन तार टूटकर गिरने से ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसे हटवाने के लिए ग्रामीण कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया। ऊर्जा निगम के अधिकारी अब गांव के बीच से रबड़ वाले केबल को खींचना चाहते हैं। इनका कार्य ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व रुकवाया था। ग्रामीणों की पंचायत में ऊर्जा निगम के अधिकारी उपखंड अधिकारी बड़ौत अजहर अहमद, अवर अभियंता रविंद्र सिंह ने भी पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। इसमें बिजेंद्र राणा, सोनू, राजू, श्याम सिंह, हरपाल आर्य, सूबेदार प्रताप, मिंटू, सोमपाल, पुष्पेंद्र, चंद्रपाल, कृष्णपाल, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed