{"_id":"5e3f01c68ebc3ee59e0e04d2","slug":"caa-supports-the-nation-support-it-through-a-missed-call-bansal-baghpat-news-mrt4679759149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए देश के हित में, मिस कॉल से करें समर्थन : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए देश के हित में, मिस कॉल से करें समर्थन : बंसल
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में बागपत के सिसाना गांव में महिला के मोबाइल पर नम्बर डायल कर मिसकॉल लगाते सांसद ड?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीएए के समर्थन में भाजपा के मिस्ड कॉल अभियान को गति देने के लिए प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल सिसाना गांव पहुंचे। घर-घर जाकर लोगों से मिस्ड कॉल लगवाई और आह्वान किया कि अन्य को भी भाजपा के इस अभियान से जोड़ें। लोगों से कहा कि सीएए भारत के हित में है, मिस्ड कॉल से अभियान को ताकत दें।
शनिवार को संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जिले में सीएए के समर्थन में अभियान चलाया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्यादवाद इंस्टीट्यूट में उनका स्वागत किया गया। सिसाना गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर सुनील बंसल ने अभियान को गति दी और मिस्ड कॉल लगवाई। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि यहां करीब 100 लोगों से मिस्ड कॉल लगवाई गई हैं। साथ ही अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक साहब सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, अनिल चौहान, सुनील चौहान, वेदपाल उपाध्याय, भूपेंद्र चौहान, विवेक तंवर, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, महेश आर्य, अनीता खोखर, सरिता चौधरी, जय कुमार, वीरेंद्र राठी, बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, राजेश खुराना, वीरेश तोमर, राजन जैन मौजूद रहे।
कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं, भ्रम फैला रहा विपक्ष : बंसल
बागपत। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सीएए पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। कानून किसी भी व्यक्ति के विरोध में नहीं है। यह देश हित का कानून है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों के बीच में जाएं और सही स्थिति की जानकारी दें। विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए भ्रम फैलाया जा रहा है। देश के लोग विपक्ष की सोच को समझ गए हैं।
विज्ञापन
एक मुट्ठी बनकर कार्य करें कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि
बागपत। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मेरठ रोड स्थित रामपाल नेहरा के आवास पर समन्वय मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी एक होकर कार्य करें। संगठन के जो लक्ष्य हैं, उन्हें पूरा करें। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। उसके फायदे भी जरूर गिनाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री मोहित बेनीवाल, सांसद सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, रामपाल सिंह नेहरा मौजूद रहे।
मुस्लिमों को भी किया जागरूक
बागपत। भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सिसाना गांव की मुस्लिम बस्ती में भी सीएए के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कानून सबको जोड़ने वाला है।