फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   byke loot

तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी

Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
byke loot
तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूटी
विज्ञापन

दोघट। बामनौली रंछाड़ मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक युवक से उसकी बाइक लूट ली। रंछाड़ निवासी विनोद पुत्र महावीर बड़ौत के मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ. विनीत तोमर के यहां कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह बड़ौत से अपनी बाइक पर सवार होकर आठ बजे अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह बामनौली से रंछाड़ मार्ग पर चला तो उसके पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोका। एक बदमाश ने पिस्टल दिखा उससे उसकी बाइक लूट ली। विनोद ने बताया कि वह बदमाशों को चकमा देकर गन्ने के खेत में कूद गया और शोर मचा दिया। बिजलीघर पर तैनात विद्युत कर्मी भी उधर दौड़ पड़े। विनोद ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश बाइक लेकर भाग चुके थे। पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर दी। वहीं एसओ दोघट रमेश सिंह ने इस घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed