{"_id":"61686e121610f023cd110e22","slug":"by-worshiping-maa-durga-the-girls-were-energized-baghpat-news-mrt5606850141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा की पूजा कर कन्याओं को जिमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा की पूजा कर कन्याओं को जिमाया
विज्ञापन
बागपत में प्रसाद ग्रहण करती कन्याएं
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने नगर में जगह-जगह भंडारा कर प्रसाद वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रामनवमी पर जिले भर में मंदिरों और घरों में विधिविधान से माता की पूजा अर्चना की गई। कन्याओं को भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। कन्याओं को उपहार भी भेंट किए गए। कई स्थानों पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया।
रामनवमी पर बाबा जानकीदास मंदिर में सर्वप्रथम माता का शृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में हवन हुआ। हवन में मलूकचंद सहपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञ के उपरांत मंदिर में कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्याम शर्मा, अनुज कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार, रोहताश, विजय शर्मा मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली दुर्गा माता की शोभायात्रा
अग्रवाल मंडी टटीरी। श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति की ओर से रामनवमी पर मां दुर्गे की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य विनोद शास्त्री के निर्देशन में विधिविधान से माता का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। राधा-कृष्ण, दुर्गा माता की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा, अरुण मित्तल, राजीव गोयल, सभासद सोनू मित्तल, राकेश, देवांश गुप्ता, आशीष गोयल, रामकरण, विजय सिंह, प्रवीण मित्तल, गौरव गुप्ता, अजय गुप्ता, आयुष आदि का सहयोग रहा।