फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By the grace of God, devotees always attain well-being: Anubhuti Mata

भगवान की कृपा से भक्तों का सदैव होता है कल्याण : अनुभूति माता

Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
By the grace of God, devotees always attain well-being: Anubhuti Mata
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 08केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और शांति धारा से हुई।


विधान की शुरुआत कष्ट निवारक क्रियाओं और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य के जीवन से बुरा वक्त टल जाता है। भगवान की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। भगवान की कृपा से भक्तों का सदैव कल्याण होता है। अनुभूति माता ने यह भी कहा कि संसार में मनुष्य का अपना कुछ भी नहीं है। सब कुछ भगवान की ही देन है। सभी को सच्चे मन से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। इस मौके पर अंकित जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन और राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed