फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   By-election: Reena Kheda became the head of Islampur

खेड़ा इस्लामपुर प्रधान उपचुनाव : रीना ने संदीप को 117 वोट से हराया

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
By-election: Reena Kheda became the head of Islampur
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में प्रधान पद के उप चुनाव में रीना ने संदीप को 117 वोट से हराया। रीना को 1136 वोट और संदीप को 1019 वोट मिले। एक प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। वहीं, 31 वोट निरस्त हुए। मतगणना के दौरान पुलिस तैनात रही। रीना की जीत के बाद समर्थकों ने डांस कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

खेड़ा इस्लामपुर गांव में प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार गांव में उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को बागपत ब्लॉक में उपचुनाव की मतगणना हुई। चुनाव में रीना ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी संदीप को 117 वोट से हराया। मतगणना में 31 वोट निरस्त हुईं और तीसरे प्रत्याशी नीरज कुमार को सिर्फ 14 वोट मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी रामवीर पंवार ने रीना को प्रमाण पत्र सौंपकर उनकी जीत की घोषणा की। ग्रामीणों ने नवनियुक्त ग्राम प्रधान रीना का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उनके समर्थकों ने डांस कर जीत का जश्न मनाया।

बागपत ब्लॉक में खेड़ा इस्लामपुर गांव की  नवनिर्वाचित हुई प्रधान रीना का स्वागत करते ग्रामीण

बागपत ब्लॉक में खेड़ा इस्लामपुर गांव की नवनिर्वाचित हुई प्रधान रीना का स्वागत करते ग्रामीण- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed