फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buy as much as needed

जितनी जरूरत, उतना ही खरीदिए सामान

Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Buy as much as needed
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। बाजार खुलते ही रोजाना लोग सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। जबकि अभी सिर्फ तीन दिन बीते हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि बिना जरूरत के सामान न खरीदें। बाजार रोज खुलेगा, जिन लोगों को जरूरत है, उन्हें ही सामान खरीदने दें।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे दिन नगर मे भगवान महावीर मार्ग पर दुकान पर आवश्यक सामने खरीदने वालों की भीड़ जुटी थी, वहीं सब्जी खरीदने वालों की भी भीड़ लगी रही। लोगों ने आटा, तेल, दाल, उपवास के लिए कुटटू का आटा की खरीददारी की। ढिलाई वाला समय खत्म होते ही घंटा बाजार, अतिथि भवन बाजार, किताबों वाली गली, मैन बाजार, कोताना रोड, बिजरौल रोड, बिनौली रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सुनसान हो गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ आलोक सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने गश्त की। बागपत में पुलिस ने चेकिंग की। एसडीएम रामनयन और सीओ सिटी ने गश्त की। खेकड़ा में एसडीएम राजपाल सिंह और सीओ दिलीप सिंह ने चेकिंग की। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि बिना जरूरत के सामान की खरीदारी न करें।
विज्ञापन

युवाओं ने गांव को किया सैनिटाइज
बड़ौत। ढ़िकाना गांव के युवकों ने कोरोना वायरस से बचने के लिये गांव में सैनिटाइज किया और लोगों को घरों में रहने के लिये जागरूक किया। विपिन, राहुल दिलेर, अंकुर, योगेश, आकाश, अंकुर दुहुन, हिमांशु, पंकज तोमर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed