{"_id":"5e2749868ebc3e4b2736d4e8","slug":"businessmen-and-district-administration-face-to-face-over-encroachment-baraut-news-mrt4649627178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर व्यापारी और जिला प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर व्यापारी और जिला प्रशासन आमने-सामने
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नगर में अतिक्रमण से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। मंगलवार को व्यापारियों ने पहले नगर पालिका चेयरमैन के साथ और शाम को एसडीएम से घंटो वार्ता की। एक घंटे तक चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला और वार्ता विफल हो गई।
नगर में हुए अतिक्रमण के चलते बाजार से लेकर मुख्य सड़क पर जाम लगा रहता है। इसको लेकर सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों व अन्य लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। इसको लेकर एसडीएम दुर्गेश मिश्र जो फिलहाल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का भी प्रभार देख रहे है ने ऐलान कराया था कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया जायेगा । सोमवार को प्रशासन ने दिल्ली-बस स्टैंड चौराहे से लेकर विद्युत शिकायत केंद्र तक अतिक्रमण हटाओअभियान चलाया था। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है। व्यापारियों ने मंगलवार को सुबह नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा से बात की और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। देर शाम नगर पालिका सभाकक्ष में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व चेयरमैन अमित राणा की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई जो एक घंटे से ज्यादा चली, लेकिन बात नहीं बनी। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया जाएगा। व्यापारी बुधवार तक अपनी समस्या बता दे। व्यापारी नेता अंकुर जैन ने कहा कि बुधवार को व्यापारियों की बैठक होगी जिसमें निर्णय लिया जायेगा। कहा कि किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में व्यापारी नेता अंकुर जैन, अतुल जैन, मुकेश शर्मा, रवि पालीवाल, नवीन जैन, मनोज जैन, संजय जैन, हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी, सलाऊदीन आदि व्यापारी मौजूद रहें।