फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Business correspondents will be posted in cooperative societies

सहकारी समितियों में तैनात किए जाएंगे व्यापार संवाददाता

Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Business correspondents will be posted in cooperative societies
व्यापार संवाददाता गांव-गांव जाकर किसानों को देंगे बैंकिंग सुविधा का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसानों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा का लाभ देने के लिए सहकारी समितियों में व्यापार संवाददाता नियुक्त किए जाएगा। समिति के कर्मचारियों को बैंकिंग संबंधी प्रशिक्षण देकर किसानों को उनके घर पर ही नया खाता खोलने, ऋण जमा करने, फसली ऋण, एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि स्थानांतरित करने और 20 हजार रुपये तक की निकासी की सुविधा प्रदान की जाएगी। बैंकिंग सुविधा शुरू होने से किसानों को घर पर बैंकिंग सुविधा मिलने के साथ समिति की आय भी बढ़ेगी।
किसानों को अपना नया खाता खोलने, ऋण जमा करने, धनराशि एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि स्थानांतरित करने और रुपयों की निकासी के लिए बैंकों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। किसानों को घर पर ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों की ओर से व्यापार संवाददाता नियुक्त किए जाएंगे। व्यापार संवाददाताओं को डिजिटल बैंकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत व्यापार संवाददाता गांवों में घर-घर जाकर किसानों को बैंकिंग सुविधा का लाभ देंगे। व्यापार संवाददाता नियुक्त होने पर जहां किसानों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा मिलेगी, वहीं सहकारी समितियों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

20 हजार रुपये तक की कर सकते है निकासी
एआर कोआपरेटिव मोहसिन ने बताया कि किसान समिति के व्यापार संवाददाता से 20 हजार रुपये तक की निकासी कर सकेंगे। व्यापार संवाददाता किसानों को फसली ऋण जमा करने, नया खाता खोलने, एक खाते से दूसरे खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की सुविधा मिलेगी। व्यापार संवाददाता किसानों को मौके पर ही जमा और निकासी की रशीद उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed