फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses will continue to operate even after the bridge on the Eastern Yamuna Canal collapses.

Baghpat News: पूर्वी यमुना नहर पर पुल टूटने के बाद भी जारी रहेगा बसों का संचालन

Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Buses will continue to operate even after the bridge on the Eastern Yamuna Canal collapses.
- छपरौली मार्ग पर वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के छपरौली मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल को चौड़ीकरण के लिए तोड़ा जाएगा। इससे पहले वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी पुल बना दिया गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पूर्वी यमुना नहर पर बने पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर मार्ग पर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान करने के लिए पुल को जल्द ही तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा, मगर इससे पहले इसके बराबर में अस्थायी पुल बना दिया गया है। इससे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बसों का भी संचालन जारी रहेगा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार नया पुल निर्माण होने में करीब चार माह का समय लगेगा। इसके बनने से मार्ग के लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, कुरडी, शेरपुर, लुहारा, बदरखा समेत 15 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
- पुल के टूटने के बाद भी मार्ग पर अस्थाई पुल से बसों का संचालन जारी रहेगा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed