{"_id":"602969298ebc3ee90a7cdfcb","slug":"buses-start-operating-from-octroi-roadways-stand-baraut-news-mrt525251744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली चुंगी रोडवेज स्टैंड से बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली चुंगी रोडवेज स्टैंड से बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक व आरएम मेरठ ने दिखाई बसों को हरी झंडी
15 साल से सीनियर सिटीजन्स वैलफेयर एसोसिएशन कर रही थी मांग
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बावली चुंगी पर नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड से रविवार को बसों का संचालन शुरू हो गया। इस दौरान विधायक केपी मलिक व आरएम मेरठ ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 15 सालों से बावली चुंगी पर रोडवेज बस अड्डे की मांग करते चले आ रहे थे। उनकी यह मांग अब पूरी हो गई है। रविवार को एसोसिएशन के तत्वावधान में बस संचालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक केपी मलिक, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक कुमार, पालिका चेयरमैन अमित राणा, आरएम मेरठ केके शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। विधायक ने रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाते हुआ कहा कि अब जनता को बस सुविधा में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने सीनियर सिटीजन्स वैलफेयर एसोसिएशन के संघर्ष की सराहना की। बस अड्डे को लेकर मास्टर जितेन्द्र तोमर ने भी शासन को पत्र लिखे थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. ओमवीर सिंह, सत्यपाल सिंह पथौलिया, डॉ. हरपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा, तेजपाल सिंह, मौहम्मद उमर, सुरेन्द्र पाल मोघा, चंद्रप्रकाश, मांगेराम चौधरी, प्रेम सिंह राणा, नरेंद्र जैन, चौधरी हरवीर सिंह, जमीरूदीन अब्बासी आदि का योगदान रहा।