फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses are not operating on the Pushar-Tikri route, people of 10 villages are troubled

Baghpat News: पुसार-टीकरी मार्ग पर बसों का संचालन नहीं, 10 गांव के लोग परेशान

Fri, 04 Oct 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 04 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Buses are not operating on the Pushar-Tikri route, people of 10 villages are troubled
बड़ौत। पुसार-टीकरी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से तकरीबन 10 से अधिक गांव के लोग परेशान हैं। लोग काफी समय से निगम के अधिकारियों से बसों के संचालन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुसार-टीकरी मार्ग से दोघट, टीकरी, गांगनौली, नांगल, भगवानपुर, अशरफाबाद थल, इदरीशपुर, आदमपुर, पुसार समेत 10 से अधिक गांव के सैकड़ों ग्रामीण रोजाना विभिन्न जगहों के लिए आवागमन करते हैं। लेकिन इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों में ज्यादा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों के लिए भी स्टैंडों पर घंटों तक इंतजार करना पड़ता हैं। जिसके चलते लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

- मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए बसों का जल्द संचालन करना चाहिए। - उपेन्द्र
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोडवेज बसों के नहीं चलने से डग्गामार वाहनों में यात्रियों से दोगुना किराया वसूला जा रहा है। समय पर डग्गामार वाहन भी नहीं मिलते और घंटों तक स्टैंडों पर खड़ा होने पर मजबूर होना पड़ता है। - हंसवीर


वर्जन -
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पुसार-टीकरी मार्ग का सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद मार्ग पर बसों का संचालन करने के लिए विचार- विमर्श किया जाएगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी, बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed