फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus stand to be built near Dudbha

चमरावल रोड पर दुड़भा के पास बनेगा बस अड्डा, जमीन स्थानांतरित कराई

Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bus stand to be built near Dudbha
बागपत। नगर में चमरावल रोड स्थित दुड़भा गांव के समीप बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय के नाम कराई गई जमीन को परिवहन निगम को स्थानांतरित कराया है। इस तरह जिला बनने के 24 साल बाद बस अड्डा बनने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पिछले महीने मुख्यमंत्री के सामने प्रकरण उठाया था।
विज्ञापन

बागपत को वर्ष 1997 में जिले का दर्जा दिया गया था। इसके बावजूद यहां सभी सरकारी भवन नहीं बन सके हैं। यही कारण है कि यहां अलग-अलग जगह पर बसें खड़ी होती हैं और यात्रियों को भटकना पड़ता है। यहां सोनीपत की बसें नगर में खड़ी होती हैं। दिल्ली व बड़ौत के लिए बसें नेशनल हाईवे पर खड़ी होती हैं। मेरठ के लिए बस राष्ट्र वंदना चौक के समीप सडक़ पर खड़ी होती हैं। इसलिए बस अड्डा बनाए जाने की मांग अरसे से उठ रही थी।
विज्ञापन

नगर में कई जगह देखी जमीन
नगर में बस अड्डा बनाने के लिए पहले सिसाना के समीप जमीन देखी गई। इसके बाद नौरोजपुर रोड पर बस अड्डा बनाने का प्रस्ताव आया। इसके बाद भी कई जगह जमीन देखी, लेकिन फाइनल नहीं की जा सकीं। बस अड्डा बनवाने की घोषणा सरकारें करती रहीं परंतु जमीन पर नहीं उतरीं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व विधायक योगेश धामा बस अड्डा निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पिछले महीने भी बस अड्डा निर्माण जल्द कराए जाने की मांग सीएम के सामने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का निरीक्षण किया
बस अड्डा बनाने के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे गए। आखिरकार चमरावल रोड पर दुड़भा गांव के निकट मंजूरी मिली। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के अनुसार दुड़भा में खसरा नंबर 280 की .4150 हेक्टेयर जमीन राजकीय महाविद्यालय के नाम 6 अप्रैल 2010 को दर्ज की गई थी। इस पर बस अड्डा बनाने के लिए राज्य सडक़ परिवहन निगम के नाम स्थानांतरित कर दिया गया है। इस जमीन का शुक्रवार शाम अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वहां बस अड्डा निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed