{"_id":"6788fd4d9030e6a14d0c59b6","slug":"bus-service-started-from-baraut-and-baghpat-for-maha-kumbh-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-124984-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महाकुंभ के लिए बड़ौत व बागपत से बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महाकुंभ के लिए बड़ौत व बागपत से बस सेवा शुरू
Fri, 17 Jan 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत डिपो पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : बाइक सवारों के लिए खतरा बनी हाईवे पर गदनखेड़ा पुल के पास सड़क पर फैली बजरी।
बड़ौत। रोडवेज विभाग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए बृहस्पतिवार से बड़ौत व बागपत से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। महाकुंभ समापन तक दोनों जगहों से बसों की सेवा जारी रहेगी।
डिपो के रिकाॅर्ड के अनुसार अनुबंधित 113 व निगम की 44 बसें संचालित हैं। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ के लिए बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू की गई है। बड़ौत डिपो से सुबह 11 बजे आनंद विहार होते हुए प्रयागराज के लिए बस का संचालन शुरू किया गया है, जिसमें प्रति यात्री किराया 1107 रुपये तय किया गया है। इस तरह बागपत से सुबह 11:30 बजे बस का संचालन किया जाएगा, जिसमें किराया 1082 रुपये निर्धारित किया गया है। महाकुंभ समापन तक रोजाना दोनों बसों का संचालन जारी रहेगा।
- 15 किमी के दायरे में गांवों में भी जाएगी बसें
एआरएम ने बताया कि यदि किसी गांव से 40 या 50 श्रद्धालु महाकुंभ जाना चाहते हैं तो उनके लिए डिपो से गांव में ही बस भेज दी जाएगी। मगर, 15 किमी के दायरे में ही गांव होने चाहिए, इससे ज्यादा दूरी के लिए यह सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं बस में 52 यात्री होने पर 50 यात्रियों का ही किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
- डिपो को मिली 10 नई बसें, यात्रियों को मिलेगा लाभ
बड़ौत। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को डिपो को 10 नई बसें मिल गई हैं। पांच बसें डिपो पर पहुंच गई और बाकी को लेने चालक-परिचालक कानपुर गए हुए हैं। उम्मीद है कि बस शुक्रवार शाम तक डिपो पर पहुंच जाएंगी। बसों के आने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिनका संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। बताया गया कि इनके आने के बाद रूट तय किए जाएंगे।