{"_id":"679bc5624802aacc270f8d35","slug":"bus-operations-on-baraut-to-kotana-route-stopped-passengers-troubled-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-125650-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत से कोताना मार्ग पर बस का संचालन बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत से कोताना मार्ग पर बस का संचालन बंद, यात्री परेशान
Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बसों का टोटा होने से बड़ौत-कोताना मार्ग पर चल रही एक बस का बुधवार से संचालन बंद कर दिया गया। इसका खामियाजा 10 से अधिक गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दो गुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
बड़ौत-कोताना मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस आदि सहित 10 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर डिपो की एक बस का संचालन होता था। मगर, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में सौ बसें जाने के कारण इस बस का भी संचालन बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने जल्द ही बस का संचालन शुरू करने की मांग की।
- ये बोले लोग
- बस का संचालन बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों के भरोसे सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। - संजीव
विज्ञापन
- मार्ग पर केवल एक बस का संचालन किया जा रहा था, जिसे बंद कर दिया। इस मार्ग के यात्रियों की समस्या को देखते हुए शहर के रूटों से बसों का कम करना चाहिए था। - जितेंद्र कुमार
वर्जन - बड़ौत से कोताना मार्ग पर दोबारा से जल्द बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। महाकुंभ सौ बसें जाने से बसों की कमी पड़ गई है, जिसके कारण यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी, बड़ौत डिपो