फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus driver dies after drowning in the tank

हौज में डूब कर बस चालक की मौत

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bus driver dies after drowning in the tank
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव में बुधवार को सगाई समारोह में बस लेकर आए चालक की ट्यूबवेल की हौज में डूबकर मौत हो गई। मृतक मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव में किरणपाल के बेटे की सगाई के लिए मेरठ से बस में मेहमान आए थे। सगाई होने के बाद मेहमान वापस जाने के लिए बस के पास पहुंचे तो चालक वहां मौजूद नहीं था। काफी देर तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर मेहमान अन्य वाहनों से लौट गए। बस गांव में ही खड़ी कर दी गई। देर शाम ग्रामीण ओंकार ट्यूबवेल के पास से होकर गुजरा तो उसने हौज के पास कपड़े रखे देखे। पास पहुंचा तो हौज में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शनाख्त 60 वर्षीय की शमसु पुत्र निजामुद्दीन निवासी नूरनगर, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ के रूप में हुई। कपड़ों में ही मिले मोबाइल से सूचना परिजनों को दी गई। बताया कि वह बस चालक है और बुधवार को जौहड़ी गांव में मेहमानों के साथ गया था। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed