फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus accident on Eastern Peripheral Expressway and two youth died and two injured at Baghpat

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दौ की मौत

Sat, 13 Feb 2021 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Feb 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Bus accident on Eastern Peripheral Expressway and two youth died and two injured at Baghpat
सचिन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्टरी से काम कर वापस लौट रहे नंगला बहलोल पुर गांव के तीन युवकों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक बस ने कुचल दिया। इस हादसे में नंगला बहलोलपुर गांव निवासी रजत वशिष्ठ पुत्र अशोक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक और सचिन यादव पुत्र तेजपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल सचिन पुत्र तेजपाल नंगला बहलोलपुर ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े एक दर्जन से अधिक वाहन, मची चीख-पुकार, 12 लोग घायल

वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान मौके पर नरेश कुमार, अशोक, हरिचंद, किरण, रमेश राहुल, राजीव, राकेश, कालू, हरिओम, नितिन, सत्यम, रोहित, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दबोचे गए तीन शातिर, देखिए तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed