फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Many accident on Eastern Peripheral Expressway due to fog and 12 people injured

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े एक दर्जन से अधिक वाहन, मची चीख-पुकार, 12 लोग घायल

Sat, 13 Feb 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Many accident on Eastern Peripheral Expressway due to fog and 12 people injured
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

बागपत में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर करीब 20 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार सुबह गाजियाबाद से कुंडली की ओर जा रहे वाहन सिंगोली तगा के निकट कोहरे के कारण आपस में टकरा गए। इस दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा विधायक पर शिकंजा, नाहिद हसन और मां पूर्व सांसद तबस्सुम समेत 40 पर लगा गैंगेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
हादसे में जुल्फिकार पुत्र रफीक, हकीकत पुत्र निजाम और हरियाणा से हापुड़ जा रहे नकुल और उसकी मां सविता, पंजाब निवासी हरबीर, सोनू और अजंना समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पंजाब निवासी हरबीर अपने परिवार के साथ मुरादाबाद जा रहे थे। सभी घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed