फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Burned woman's death in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत को जला दिया

Tue, 23 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 23 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Burned woman's death in suspicious condition
बड़ौत में बड़ौली रोड पर जली महिला की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौली रोड पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उसके मायके वालों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मृतक ममता ( 22 वर्ष) पत्नी नितिन गर्ग बड़ौली रोड बड़ौत की रहने वाली है। ममता की शादी पांच अप्रैल 2016 को अल्मोड़ा से बड़ौत निवासी नितिन के साथ हुई थी। नितिन नोएडा में नौकरी करता है और उसके पिता घनश्याम गर्ग बड़ौली रोड पर परचून की दुकान करते है उसका दुकान के ऊपर ही मकान है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम ममता घर में अकेली थी और उसके कमरे से जब धुआं निकलता देखा, तो उसके ससुर घनश्याम गर्ग ने शोर मचाया तो मोहल्ले के काफी लोग एकत्र हो गए। कमरे की अंदर से कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दरवाजा तोड़कर जब देखा तो महिला जली पड़ी थी और मर चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी,  सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार नसीम अहमद मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 


सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया मौके से कुछ जलने के अवशेष कब्जे में लिए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी और  वे वहां से चल दिए हैं। जांच के बाद ही मौत की घटना किन कारणों से हुई पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed