बिजनाैर में अपराधी बेखाैफ: सवा घंटे के लिए छोड़ा घर, पीछे से चोरों ने 18.70 लाख के नगदी जेवरात किए साफ
बिजनाैर जनपद के नगीना में निकाह समारोह के दौरान चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 16 तोला सोना और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
बागपत जनपद के नगीना शहर में मंगलवार रात उस समय चोरी की बड़ी वारदात सामने आई, जब एक परिवार निकाह की रस्मों में व्यस्त था। मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी ब्रश कारोबारी दिलशाद राईन अपनी बेटी की शादी के लिए परिवार सहित नगर के एक बैंक्वेट हॉल में गए हुए थे। बैंक्वेट हॉल घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।
दिलशाद के मुताबिक, रात लगभग 12 बजे परिवार ने घर पर ताला लगाकर निकाह की रस्मों के लिए हॉल में पहुंच गए। लगभग सवा घंटे बाद जब रात करीब 1:15 बजे परिवार वापस लौटा तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे की अलमारी भी टूटी मिली।
यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा!
अलमारी में रखे करीब 16 तोला सोने के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 18.70 लाख रुपये बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।