फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bulls clashed on the highway, created a ruckus for hours

हाईवे पर भिड़े सांड़, घंटों मचाया उत्पात

Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bulls clashed on the highway, created a ruckus for hours
बागपत : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित रमाला के किशनपुर बराल में आपस में भिड़ते सांड़। - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर किशनपुर बराल बस स्टैंड पर सोमवार रात कई आवारा सांड़ आपस भिड़ गए। जिन्होंने कई घंटे तक उत्पात मचाया। सांड़ों की टक्कर लगने से सात बाइक और पांच फलों की ठेली क्षतिग्रस्त हो गई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

किशनपुर बराल बस स्टैंड पर कई सांड़ों के भिड़ने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। हाईवे पर भिड़ रहे आवारा सांड़ों को हटाने का स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास भी किए, लेकिन वे नहीं हटे। सांड़ों की टक्कर लगने से सतेंद्र किशनपुर बराल, जयसिंह नांगल, हरिओम रमाला, रवि कंडेरा समेत सात बाइक, फलों की पांच ठेली भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सांड़ों के जाने के बाद बस स्टैंड पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार आवारा गोवंश हाईवे पर उत्पात मचाकर वाहनों को क्षतिग्रस्त का चुके हैं। उधर किशनपुर बराल स्टैंड पर स्थानीय निवासी सतेंद्र, दुकानदार राजू, विक्रम आदि ने सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed