फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bulls and bullies tied up a car and took out a protest march

बैल-बुग्गी से गाड़ी बांधकर सपाइयों ने निकाली विरोध यात्रा

Fri, 26 Jun 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bulls and bullies tied up a car and took out a protest march
डिजल व तेल की बढ़ती किमतों के विरोध में बागपत में बैल बुग्गी में गाड़ी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते - फोटो : BAGHPAT
बागपत। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैल-बुग्गी से गाड़ी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। डीजल की कीमत 50 रुपये तथा पैट्रोल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता सोनीपत बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा तथा कृषि प्रधान राज्य है। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। केंद्र सरकार चाहे तो टैक्स में कटौती कर तेल की कीमत घटाकर लोगों को राहत प्रदान कर सकती है। मीटिंग के बाद कार्यकर्ता बैल बुग्गी से गाड़ी को बांधकर तहसील तक ले गए। उन्होंने एसडीएम रामनयन सिंह को राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन के कारण लोग बेरोजगार हो गए है। उन्होंने डीजल की कीमत 50 रुपये व पैट्रोल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर करने, लॉकडाउन में जनता को राहत प्रदान करने के लिए प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये देने, घरेलू व ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने तथा बढ़े हुए खाद्य के दामों को वापस लेने की मांग की। हाजी शकील, हाजी तराबुद्दीन, एडवोकेट गजेंद्र बली, हाजी निजात खां, डॉ रियायत अली, हरीश गुर्जर, साबिर चौधरी, नगेंद्र सिंह, डॉ शालिनी राकेश शामिल रहे।
विज्ञापन

पैदल मार्च 28 को
दोघट। चौगामा किसान क्लब दाहा के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया कि पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 28 जून को दाहा गेट से पैदल शांति मार्च राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed