फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bulldozers run on illegal mosque and madrasa in Bopura

Baghpat News: बोपुरा में अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चला

Thu, 04 Jun 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal mosque and madrasa in Bopura
बागपत। बोपुरा गांव में बनी अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। कई घंटे चले अभियान में मदरसे और मस्जिद को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही ऐसी कई अवैध मस्जिद और मदरसे भी चिह्नित किए गए, जिन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि बोपुरा गांव में अवैध मदरसा और मस्जिद का निर्माण कराने की शिकायत लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई गई थी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरे मामले पर जांच बैठा दी गई। शिकायत में बताया गया कि शौकीन निवासी कसेरवा जिला मुजफ्फरनगर ने वर्ष 2023 में बोपुरा गांव के बाहरी छोर पर जमीन खरीदी थी। आरोप लगाया कि शौकीन ने जमीन पर एक भवन का निर्माण कराया। इसके बाद विभाग से अनुमति लिए बिना ही मदरसा इस्लामिया सबीलुल फलाह की स्थापना कर संचालित कर दिया।
विज्ञापन

वहां पर बच्चों को बुलाकर धार्मिक तालीम देना शुरू कर दी। एसडीएम के अनुसार कुछ दिन बाद मदरसे के बराबर में मस्जिद का निर्माण भी करा दिया गया, जिसके पांच कमरों का निर्माण कराकर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। जांच में मस्जिद और मदरसे का निर्माण बिना अनुमति कराया जाना सामने आया।साथ ही मदरसा संचालन के दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए। प्रशासन ने मस्जिद और मदरसे के निर्माण को अवैध बताकर शासन को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट पर शासन ने मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए। बुधवार को बड़ौत तहसील के तहसीलदार श्वेताभ सिंह, नायब तहसीलदार विनोद कुमार और प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ बोपुरा गांव के जंगल में पहुंचे। वहां पर उन्होंने मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। तहसीलदार श्वेताभ सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण कराने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
-नक्शा मिला नहीं, जमीन आबादी में दर्ज
तहसीलदार श्वेताभ सिंह ने बताया कि बोपुरा गांव में मदरसा और मस्जिद के निर्माण की जांच की गई तो जमीन आबादी में भी दर्ज नहीं मिली। इसके अलावा दोनों के नक्शे भी नहीं मिले।
-अन्य मदरसे और मस्जिद चिह्नित की गई
बोपुरा गांव स्थित मदरसे और मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभी कई ऐसी मस्जिद और मदरसे हैं, जो तालाबों, सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए हैं। अभी कई शिकायतों की जांच भी कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल रहा मौजूद
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार मदरसे व मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिससे वहां किसी तरह का हंगामा होने पर कार्रवाई की जा सके। इस तरह का कोई मामला नहीं हुआ और प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।


वर्जन-एक सप्ताह पहले मुझे यह कहा गया था कि तुम्हारी शिकायत हो गई है। बताया गया कि मदरसा और मस्जिद अवैध रूप से बनाया जा रहा है। तब मुझे ये भी कहा गया कि अपनी इस खेती की जमीन को आबादी में दर्ज करा लो। मैं जमीन को आबादी में दर्ज कराने की कार्रवाई में लगा था लेकिन बुधवार को अचानक अफसरों ने यहां आकर निर्माण गिरा दिया। यह प्रशासन की तानाशाही वाली कार्रवाई है। -शौकीन, अहमद, मदरसा संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed