{"_id":"5700125e4f1c1b887ff0026e","slug":"bulldozers-moved-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर बनाए मकानों पर चला बुलडोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब की जमीन पर बनाए मकानों पर चला बुलडोजर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के मतानतनगर में तालाब के पास मकान ढहाती जेसीबी मशीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के ग्राम मतानतनगर में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनवाए मकानों पर तहसीलदार ने बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया, लोगों ने जमकर विरोध किया। उनकी अधिकारियों से नोकझोंक हुई।
गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर तहसीलदार अशोक चौधरी जेसीबी मशीन लेकर ग्राम मतानतनगर में पहुंचे। उन्होंने कानूनगो, लेखपाल से तालाब की पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद पता चला छह मकान तालाब की भूमि पर ही बने हैं। तहसीलदार ने कब्जा हटवाने के लिए संबंधित लोगों को कहा, लेकिन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद तहसीलदार अशोक चौधरी ने एक घंटे की मोहलत दी और चेतावनी दी कि एक घंटे में सामान नहीं हटाया तो जेसीबी से मकान के साथ सामान भी तोड़ दिया जाएगा। यहां तक कि सबसे अधिक विरोध कर रहे मंगते की पत्नी हरपति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।सख्ती देखते ही विरोध कर रहे कब्जा करने वालों के पैर उखड़ गए और लोग हंगामा छोड़कर सामान निकालने में लग गए।
विज्ञापन
इसके बाद तहसीलदार ने मंगते, नरेंद्र, बिल्लू, राजेंद्र, पद्ूमसेन, लियाकत के मकानों को एक के बाद एक करके जेसीबी मशीन से जमींदोज करा दिया।
तहसीलदार अशोक चौधरी ने बताया उन्होंने तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। किसी का गलत मकान नहीं तोड़ा है। तालाबों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।