{"_id":"6287d489b22143300a04992b","slug":"bulldozer-ran-despite-protests-at-rashtra-vandana-chowk-baghpat-news-mrt5894445128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र वंदना चौक व नगर में चला बुल्डोजर, व्यापारियों से नोकझोंक व हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र वंदना चौक व नगर में चला बुल्डोजर, व्यापारियों से नोकझोंक व हाथापाई
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत रोड से अतिक्रमण हटाने के बाद सामान ले जाते नगर पालिका का सामान
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसडीएम पूजा चौधरी व सीओ अनुज मिश्रा के साथ ही नगर पालिका कर्मी व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्र वंदना चौक से अतिक्रमण हटाया। बड़ौत रोड पर नाले के ऊपर दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं, बुलडोजर चलाकर पेट्रोल पंप व ठेके के समीप पक्का अतिक्रमण तुड़वाया।
टीम ने मेरठ रोड स्थित कपड़े की दुकान के बाहर अतिक्रमण तोड़ा। इस पर दुकानदार जेसीबी के आगे खड़ा हो गया। इस पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। उन्होंने कोतवाली भेज दिया गया। यहीं एक अधिवक्ता के आवास के बाहर अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया तो उन्होंने भी विरोध जताया तथा पुलिस से नोकझोंक हुई। वहां से टीम ने चमरावल रोड व दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाया। इन दोनों रोड पर अधिकतर व्यापारियों ने दुकानों के आगे टिन शेड डालकर अतिक्रमण किया हुआ था। इसके बाद होली चौक व बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया। यहां भी व्यापारियों ने विरोध जताया, लेकिन किसी की बात नहीं सुनीं।
सफेद पट्टी खींची जाएगी
पुलिस का कड़ा रुख देख व्यापारियों ने पालिका कार्यालय में बैठक बुलाई। इसमें पुलिस व पालिका अधिकारियों से फिलहाल अभियान बंद करने की मांग की। यहां पुलिस व व्यापारियों के बीच सहमति बनी कि सफेद पट्टी खींची जाएगी। उसके आगे कोई सामान नहीं रखेगा। केवल उन्हीं टिन शेड को तोड़ा जाएगा, जिनमें नीचे पाइप लगे हैं। यहां सीओ अनुज मिश्रा, कोतवाली प्रभारी ओपी सिंह के अतिरिक्त व्यापारी मनोज गोयल, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, कपिल गुप्ता, विक्की चौधरी, सचिन गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, राजेश खुराना, बॉबी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण दोबारा करने पर मुकदमा दर्ज होगा
प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा से अतिक्रमण किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस तरह पुलिस का अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख दिख रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने खुद राष्ट्र वंदना चौक पर अतिक्रमण की स्थिति देखी।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
राष्ट्र वंदना चौक पर सडक़ पर वाहन खड़े करने सेा लोगों को होने वाली परेशानी व अतिक्रमण के मुद्दे को अमर उजाला ने 20 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कराई और राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों को खड़ा करने के लिए भी जगह चिह्नित की गई।

बागपत-मेरठ रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन- फोटो : BAGHPAT

बागपत में अतिक्रमण हटाने के बाद दौरान सीओ व व्यापारियों में होती बहस- फोटो : BAGHPAT