{"_id":"5e4841df8ebc3ee61b2d48f6","slug":"budget-pass-of-30-74-crore-income-and-28-53-expenditure-baghpat-news-mrt46908546","type":"story","status":"publish","title_hn":"30.74 करोड़ की आय और 28.53 के व्यय का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30.74 करोड़ की आय और 28.53 के व्यय का बजट पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अनुमानित आय और व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। पालिका को 30.74 करोड़ की आय होने का अनुमान है। पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट ने कहा कि नगर में स्वच्छता और विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।
शनिवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने की। साल 2020-21 का बजट पेश किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना से पालिका को तीन करोड़ 50 लाख की धनराशि, कान्हा गोशाला के लिए एक करोड़ 63 लाख, स्वच्छता भारत मिशन के लिए एक करोड़, अवस्थापना विकास निधि से 40 लाख मिलाकर करीब 30 करोड़ 74 लाख की आय इस बार होने की उम्मीद है। इससे नगर की प्रकाश व्यवस्था पर डेढ़ करोड़, पेयजल आपूर्ति पर 86 लाख, निर्माण कार्य पर 1.30 करोड़, जल निकासी पर 3.60 करोड़ समेत कुल 28.53 करोड़ के अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया। आकाशदीप, सोनू, जग मोहन पाल, संतलेश, सुषमा, समीना, सत्यपाल उपाध्याय, अहसान, जाहिद और इकराम आदि मौजूद रहे।