फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budget is there but construction stuck due to non-availability of land

Baghpat News: बजट है पर जमीन नहीं मिलने से अटका निर्माण

Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Budget is there but construction stuck due to non-availability of land
बागपत। लुहारा और सिलाना गांव में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाना है। भवन निर्माण के लिए शासन से 60 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी हो चुका है, मगर जमीन नहीं मिलने के कारण भवन का निर्माण शुरु नहीं हो सका है। विभाग की ओर से दोनों गांवों में जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 15 उपस्वास्थ्य केंद्र जर्जर है। विभाग की ओर से जर्जर भवन के स्थान पर दूसरे भवन का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इनमें से दस उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर बजट जारी किया गया था। बजट मिलने पर विभाग की ओर से ग्राम पंचायत की जमीन पर केंद्रों का निर्माण शुरु कराया था। आठ ग्राम पंचायतों में उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का कार्य चल रहा है, जबकि दो गांव में जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब विभाग की ओर से दोनों ग्राम पंचायतों को उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। जमीन मिलने पर दोनों ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में चल रहा निर्माण
जिला कम्यूनिटी प्रबंधक नौशाद ने बताया कि जिले में गौरीपुर, लोहड्डा, बोहला, हजूराबाद गढ़ी, शेरपुर लुहारा, नांगल, मवींकलां और खिंदौड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है, जबकि लुहारा और सिलाना गांव में जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आठ उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो अन्य नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन का निर्माण कराने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। -डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed