{"_id":"5fb952198ebc3e9b7c13c81a","slug":"budget-hangs-rounds-are-waiting-for-installment-baghpat-news-mrt5119273157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट लटका, किश्त के इंतजार में काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट लटका, किश्त के इंतजार में काट रहे चक्कर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- द्वितीय और तृतीय किश्त नहीं मिलने से हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट नहीं मिलने से पात्रों को द्वितीय और तृतीय किश्त नहीं मिल रही है। जिस कारण भवन निर्माण कार्य अधूरे हैं। ठंड बढ़ जाने के कारण पात्र परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में ये परिवार अधूरे घरों में ही रहने को मजबूर हैं।
माता कॉलोनी निवासी बबलू का कहना है कि पिछले दो महीने से तीसरी किश्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रुपये खाते में नहीं पहुंचे। ठंड के मौसम में अधूरे आवास में रहना पड़ रहा है। रात के समय पड़ोस के लोगों का सहारा लेना पड़ता है।
माता कॉलोनी निवासी आशा का कहना है कि तीसरी किश्त का इंतजार है। वह रोजाना डूडा कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। अधिकारी कहते हैं कि बजट नहीं आया है। इसी वजह से उनके आवास का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन :
जिला परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर का कहना है कि बजट मिलते ही सबसे पहले तीसरी किश्त का भुगतान किया जाएगा। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
इनसेट
जिले में आवास की स्थिति
स्वीकृत आवास 7928
प्रथम किश्त 7734
द्वितीय किश्त 6120
तृतीय किश्त 2311
इनसेट
अब तक 4597 आवास पूर्ण
बागपत। डूडा की परियोजना अधिकारी का कहना है कि जिले में चल रहे निर्माण से अलग अब तक चार हजार 597 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जिले के नगरीय क्षेत्र में आवास बनाए गए हैं।
इनसेट
इन जगह पर चल रही योजना
बागपत। जिले में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट, टीकरी में योजना संचालित हैं।