Budget 2023 : आम बजट से यूपी के किसानों को कई उम्मीदें, बोले - कर्ज माफी का प्रावधान जरूरी
Budget 2023 : आम बजट से यूपी के किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं। किसानों का कहना है कि कर्ज माफी का प्रावधान जरूरी है। पढ़िए किसानों ने और क्या-क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कई वर्षों में किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर बजट में लाभकारी योजनाओं को शामिल नहीं किया गया है। एक-दो योजनाएं ही किसानों के हित में नजर आईं लेकिन वे भी महज कागजों तक ही सीमित रहीं। उसका किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल पाया।
इस साल भी बुधवार यानी आज आने वाले बजट से किसानों को उम्मीदें हैं। शायद केंद्र सरकार उनकी आर्थिक दशा सुधारने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आएं। किसानों को इसका भी अनुमान है कि 2024 के चुनाव को देखते हुए ही सही किसानों के हित में सरकार कुछ कदम उठाएगी।
ये बोले बागपत के किसान
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान का कहना है कि बीज-खाद दिन-प्रतिदिन महंगे हो रहे हैं। खेती से इतनी आय नहीं हो पाती, जिससे किसान गुजारा कर सके। इसलिए सरकार को कर्ज माफी का प्रावधान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उच्च क्वालिटी के बीज निशुल्क और सिंचाई बिल्कुल मुफ्त हो। समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज
आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए
ऋषिपाल ने कहा कि बहुत से किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। उसे जमींदार को ठेके का भुगतान एडवांस करना होता है। पूरा साल वह अपने पास से ही फसल पर खर्च करता है, लेकिन सरकार उनकी मदद नहीं करती है। इस बार उन्हें आस है कि किसानों के लिए भी कुछ अच्छा होगा।
खाद और कीटनाशक की दर कम करें
किसान जसवीर का कहना है कि खेती में इस्तेमाल होने वाले यूरिया, डीएपी, कीटनाशक आदि उत्पादों के रेट सरकार को कम करने चाहिए। इनकम ज्यादा हो ऐसा होने से किसान की दशा सुधरने लगेगी। वे उम्मीद करते हैं कि इस बजट में महंगाई को कम करने की योजनाएं होंगी।
यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
डीजल के दाम कम किए जाएं
श्याम सिंह का कहना है कि डीजल के दाम घटाने चाहिएं, क्योंकि अधिकतर किसान खेती का कार्य ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर आधारित हैं। इनमें डीजल लगता है। सरकार को डीजल के दाम कम करने चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि महंगाई को कम करने को लेकर सरकार डीजल पेट्रोल आदि के रेट कम करेगी।