फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSF head constable died in an accident

Baghpat News: बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हादसे में मौत

Fri, 07 Mar 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 07 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
BSF head constable died in an accident
सड़क हादसे में मृतक बीएसएफ का जवान सुनील कुमार का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टटीरी में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के पास बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार (41) की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात को उस समय हुआ, जब वह बागपत में चचेरे भाई के मंढे के कार्यक्रम से वापस सांकलपुट्ठी गांव में लौट रहे थे। हादसे के बाद उनकी बाइक आग लगने से जल गई।
विज्ञापन

सांकलपुट्ठी गांव के रहने वाले सुनील कुमार बीएसएफ में हेड कांस्टेबल थे, उनकी तैनाती बंगाल में चल रही थी। सुनील कुमार के चाचा रामदयाल सिंह बागपत के मेरठ रोड पर काॅलोनी में रहते हैं। सुनील के चचेरे भाई सेना में कैप्टन डॉ़ शुभम का बुधवार को मंढा कार्यक्रम था। सुनील कुमार अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और रात करीब एक बजे बाइक से गांव वापस जाने लगे, जबकि उनके पीछे परिवार वाले कार में सवार होकर चल दिए।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो ने सुनील कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। वहां पहुंचे गांव के आशीष समेत अन्य उनको उठाकर निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में सुनील कुमार की बाइक में भी आग लग गई, जो पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बीएसएफ की कंपनी के जवान भी वहां आ गए। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर गांव लाया गया और वहां जवानों ने सलामी दी तो बेटे हर्ष उर्फ हैप्पी ने मुखाग्नि दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। nशादी की खुशियों की जगह छाया मातम : हेड़ कांस्टेबल सुनील कुमार के चचेरे भाई कैप्टन डाॅ. शुभम सांगवान की शादी को लेकर परिवार के लोग काफी खुश थे। इसके लिए ही सुनील छुट्टी लेकर गांव आ गए थे। सड़क हादसे में सुनील कुमार की मौत होने के बाद शादी की खुशियों की जगह परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed