{"_id":"681defa381161241dd01a8ad","slug":"bsa-kept-waiting-four-teachers-reached-school-late-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-131098-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बीएसए करती रहीं इंतजार, स्कूल में देरी से पहुंचे चार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बीएसए करती रहीं इंतजार, स्कूल में देरी से पहुंचे चार शिक्षक
Fri, 09 May 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 09 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
- महरमपुर के कंपोजिट विद्यालय में बीएसए के निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक व दो शिक्षामित्र मिले गायब
-चारों शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई, शिक्षामित्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महरमपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर शिक्षक कितने गंभीर थे, इसका इसी बात से पता चलता है कि वहां आठ बजे के बाद चार शिक्षक व दो शिक्षामित्र स्कूल पहुंचे। जबकि बीएसए आधा घंटे तक विद्यालय के गेट पर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करती रहीं। बीएसए ने चारों सहायक शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि महरमपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय का सात बजकर 55 मिनट पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक शिवकुमार, आरती, आकाश, कपिल व शिक्षामित्र तेजपाल, विनोद विद्यालय में नहीं पहुंचे थे। स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे खुलने का है, लेकिन सात बजकर 55 मिनट तक वह स्कूल नहीं थे।
शिक्षकों व शिक्षामित्रों वह काफी देर तक इंतजार करती रहीं तो शिक्षक आठ बजे के बाद स्कूल में पहुंचे।। देरी से आने का कारण पूछने के बाद भी शिक्षक व शिक्षामित्र जवाब नहीं दे सकें। बीएसए ने शिक्षा में लापरवाही बरतने व विद्यालय में समय से नहीं आने पर शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। शिक्षामित्रों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।