फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brother murdered for plot, body buried in well

Baghpat News: प्लाॅट के लिए भाई की हत्या, शव कुएं में दबाया

Thu, 06 Mar 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother murdered for plot, body buried in well
रमाला निवासी मृतक साजिद का फाईल फोटो। स्रोत:परिजन
रमाला। एक प्लाॅट के लिए रमाला गांव के साजिद (35) की उसके बड़े भाई कासिम ने अपने दोस्तों से सुपारी के पांच लाख रुपये सुपारी तक करके हत्या करा दी। इसके बाद साजिद का शव दोस्त के खेत में कुए में फेंककर मिट्टी से दबवा दिया। मां ने बेटे के गायब होने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक युवक से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर बुधवार देर शाम को कुए में दबाया गया शव बरामद किया।
विज्ञापन

रमाला गांव की रहने वाली सबीला ने बताया कि उसका बेटा साजिद ईंट भट्ठों की चिमनी बनाने का मिस्त्री है। वह 18 फरवरी को घर से गया था और उसके बाद नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी दो दिन पहले थाने में दर्ज कराई और सबीला ने बेटे की हत्या होने की आशंका भी जताई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने लापता होने से पहले साजिद के साथ देखे गए शुभम निवासी रोहटा जिला मेरठ से पूछताछ की तो उसने साजिद की हत्या की सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि साजिद को रमाला निवासी विकुल के साथ उसके खेत में नलकूप पर ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर कमर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद विकुल के नलकूप पर स्थित कुए में उसका शव फेंककर मिट्टी डालकर दबा दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कुए में खोदाई करवाकर साजिद का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि उसकी रमाला में रिश्तेदारी है और उसकी विकुल व कासिम से दोस्ती है। साजिद की हत्या के लिए कासिम ने उनसे पांच लाख रुपये सुपारी के तय किए थे। सुपारी के लिए साजिद की हत्या की गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि विकुल व कासिम की तलाश में पुलिस लगी हुई है, उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed