{"_id":"656b205911e56df7820169a0","slug":"brother-and-sister-returning-from-court-were-stopped-on-the-highway-and-beaten-up-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7703-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कचहरी से लौट रहे भाई-बहन को हाईवे पर रोककर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कचहरी से लौट रहे भाई-बहन को हाईवे पर रोककर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कचहरी में तारीख से वापस लौट रहे भाई-बहन को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोककर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रटौल की रहने वाली नजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को वह अपने भाई माजिद के साथ कचहरी में तारीख पर आई थी। जहां से वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के समीप पाली वाली पुलिया के पास कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर अनवर, आरिफ, मजिद, कुद्दू माजिद निवासी अट्टा फतेहपुर दनकौर जनपद नोएडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।