{"_id":"63b319c191151e733c25639d","slug":"broke-into-the-house-stolen-goods-worth-lakhs-baraut-news-mrt6202874121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मकान में घुसकर तोड़फोड, लाखों रूपयों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मकान में घुसकर तोड़फोड, लाखों रूपयों का सामान चोरी
विज्ञापन
मकान में घुसकर तोड़फोड़, लाखों का सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली चुंगी पर 10-15 लोगों ने एक मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। वहीं, विरोध करने पर महिलाओं से गालीगलौज की। आरोपी मकान में रखी लाखों रुपये की नगदी सहित अन्य कीमती कागजात ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित रहीसू पुत्र अलीशेर छपरौली चुंगी निवासी है। सोमवार को जिस समय घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। असारा गांव के 10 से 15 लोग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घुस गए। उन्होंने मकान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि मकान में रखे डेढ़ लाख रुपये सहित अन्य कीमती कागजात भी ले गए। शिकायत करने पर अंजाम भुगताने की धमकी दी। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे गालीगलौज एवं धक्का-मुक्की की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, इस बाबत सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई है। मकान में घुसकर तोड़फोड़ जैसी कोई बात नहीं हुई, फिर भी जांच की जा रही है।